कांग्रेस ने दिया प्रधान संगठन के धरने को समर्थन, बोले-ग्राम प्रधान धरातल पर करते हैं काम फिर भी सुविधाओं से वंचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्द्वानी के ब्लॉक कार्यालय में आठवें दिन भी तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने भी प्रधानों के प्रदर्शन का समर्थन किया। इस मौके पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्द्वानी के ब्लॉक कार्यालय में आठवें दिन भी तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने भी प्रधानों के प्रदर्शन का समर्थन किया।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि मैं पूर्व में ग्राम प्रधान के तौर पर काम कर चुका हूं, इसलिए मैं इनके मूल समस्याओं को अच्छी तरह समझता हूं। उन्होंने सरकार से प्रधानों की मांगों को पूरा करने की अपील की। ग्राम प्रधान धरातल पर काम करते हैं लेकिन उनको मूल सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है। उसके ऊपर से प्रधानों को वेतन के लिए रोना पड़ता है। ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी नेगी ने कहा कि बीते दो साल में कोरोना के कारण बेरोजगार हुए युवा मनरेगा से रोजगार पा रहे हैं। मगर 100 दिनों का कार्य होने से उन्हें अधिक लाभ नहीं मिल रहा है, जिसे 200 दिन किया जाना चाहिए। प्रधानों का कार्यकाल एक साल अतिरिक्त बढ़ाकर मानदेय भी दस हजार रुपए किया जाना चाहिए। कहा  कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

संबंधित समाचार