लखनऊ: बीबीएयू की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की अंतिम सेमेस्टर (सेकंड सेमेस्टर) परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। विवि द्वारा अपने अकैडमिक कैलेंडर के आधार पर 15 से 26 जुलाई तक की तिथि परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है। सभी विभागों को 26 जुलाई 2021 तक सभी परीक्षाएं पूर्ण कराने के निर्देश …

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की अंतिम सेमेस्टर (सेकंड सेमेस्टर) परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। विवि द्वारा अपने अकैडमिक कैलेंडर के आधार पर 15 से 26 जुलाई तक की तिथि परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है। सभी विभागों को 26 जुलाई 2021 तक सभी परीक्षाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जुलाई से पहले वायवा, व्यावहारिक परीक्षा एवं डिजटेशन कराने का निर्देश भी दिया गया है। यह परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन व ब्लेंडेड मोड से आयोजित होंगी।

डिजटेशन को छोड़कर सभी परीक्षाएं हैंड रिटेन होंगी। ऑनलाइन परीक्षा का समय दो घंटे का होगा, साथ ही 45 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र डाऊनलोड करने व उत्तर की कॉपी अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रश्न पत्रों का प्रारूप और प्रश्नों की संख्या का निर्धारण विभागाध्यक्षों द्वारा विभाग के सभी शिक्षकों से विमर्श के आधार पर तैयार किया जाएगा। सभी परीक्षाएं संकाय अध्यक्षों के मार्गदर्शन में आयोजित होंगी।

संबंधित समाचार