रानीखेतः बेरोगारी को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कुम्भ कोविड टेस्ट घोटाला जैसे मुद्दों को लेकर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत गांधी चौक में बीजेपी सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट …

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कुम्भ कोविड टेस्ट घोटाला जैसे मुद्दों को लेकर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत गांधी चौक में बीजेपी सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की अगुवाई में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि बीजेपी की केन्द्र व राज्य में सरकार रहते जन सामान्य महगांई से त्रस्त है वहीं बेरोजगार अच्छे दिन का नारा देने वाली सरकार के आगे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

भाजपा सरकार के शासन में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। वहीं कृषि कानून वापसी को लेकर सरकार किसानों की आवाज न सुनकर उल्टा उनके उत्पीड़न पर उतारू है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महेश जोशी, नंदन गिरी गोस्वामी, अगस्त साहजी, रजत सिरोही, इंदर लाल, पप्पू पाल, जीतन जयाल, पंकज गुरुरानी, गोविंद राम, कुंदन राम, राम किशन, मो. सिराज, कुलदीप कुमार, अमन शेख़, सोनू सिद्दकी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार