बरेली: टिकट के साथ जंक्शन पहुंचा कुत्ता पर टीटीई ने रोका
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर एक यात्री अपने पालतू कुत्ते के साथ स्टेशन पर पहुंचा। यात्री के पास कुत्ता देखकर टिकट चेकिंग टीम अलर्ट हो गई और उसे ट्रेन में ले जाने से मना कर दिया। दरअसल सेना के हवलदार देबो राय को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से बेगूसराय जाना था। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते का …
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर एक यात्री अपने पालतू कुत्ते के साथ स्टेशन पर पहुंचा। यात्री के पास कुत्ता देखकर टिकट चेकिंग टीम अलर्ट हो गई और उसे ट्रेन में ले जाने से मना कर दिया। दरअसल सेना के हवलदार देबो राय को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से बेगूसराय जाना था। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते का भी टिकट पार्सल घर से कराया था। लेकिन गुरुवार को जब वे स्टेशन पर अपने कुत्ते के साथ पहुंचे तो प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े टिकट चेकिंग स्टाफ ने एतराज जताया।
स्टाफ का कहना था कि कुत्ते को इस तरह हाथ में नहीं ले जा सकते हैं। किसी बॉक्स में रखकर ही यात्री कोच के अंदर ले जाया जा सकता है। स्टाफ और यात्री के बीच काफी देर तक इस बात को लेकर बहस होती रही। कुत्ते के गले में पट्टे के साथ उसका टिकट पर भी लगा था, जिसके लिए यात्री ने 340 रुपए का भुगतान किया था।
हालांकि बाद में स्टाफ ने कुत्ते को गोद में लेकर देखा तो वह काफी शांत स्वभाव का लगा। यात्री के पशु प्रेम के आगे उन्हें झुकना पड़ा और कुत्ते के साथ यात्री को ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी गई। इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यह कुत्ता दूसरे यात्रियों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
