मुरादाबाद : भोजपुर में कपड़ा गोदाम में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भोजपुर,अमृत विचार। भोजपुर में अज्ञात कारणों के चलते पुराने कपड़ा गोदाम में आग लग गई। सूचना के करीब पांच घंटे बाद मुरादाबाद से फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग ने गोदाम में रखे करीब 10 लाख रुपये के कपड़े राख कर दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब तक गोदाम …

मुरादाबाद/भोजपुर,अमृत विचार। भोजपुर में अज्ञात कारणों के चलते पुराने कपड़ा गोदाम में आग लग गई। सूचना के करीब पांच घंटे बाद मुरादाबाद से फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग ने गोदाम में रखे करीब 10 लाख रुपये के कपड़े राख कर दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब तक गोदाम से आग की विकराल लपटें उठती रहीं। सड़क पर जाम का सिलसिला चलता रहा।

भोजपुर थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे किनारे ग्राम बहेड़ी ब्रह्मान निवासी नजाकत हुसैन अंसारी पुत्र बदलू अपने तीन साझेदार शमीम अंसारी, नसीम अंसारी व अली मोहम्मद के साथ ग्राम मंसूरपुर में गोदाम बनाकर पांच वर्षों से पुराने कपड़ों का कारोबार करते हैं। कपड़ा व्यापारी दिल्ली, बंगाल, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि प्रदेशों से पुराने कपड़ों की खरीदारी करते हैं।

गोदाम में कपड़ों की अलग-अलग कर दूसरे प्रदेशों को भेजा जाता है। इन कपड़ों से चादर व दरियां बनाने का काम किया जाता है। गोदाम स्वामी के पिता बदलू गुरुवार दोपहर खाना खाने के लिए घर गए हुए थे। दोपहर चार बजे जब वह वापस लौटे तो गोदाम में आग की लपटें उठती देख होश उड़ गए। आनन फानन उन्होंने आग की सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के अपने पूरे प्रयास किए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के दो घंटे बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। घटना के पांच घंटे बाद फायर ब्रिगेड मुरादाबाद से मौके पर पहुंची।

तब तक गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये का कपड़ा राख हो चुका था। हालांकि आग के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर कुछ युवक गोदाम के पास बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने ही आग की घटना को अंजाम दिया है।

संबंधित समाचार