हल्द्वानी: सरकारी शिक्षक विद्यालय आकर लेंगे ऑनलाइन क्लास
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब विद्यालयों में हाजिरी देनी होगी। हालांकि सरकार ने विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल खोलने के निर्देश नहीं दिए हैं। यह आदेश शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब विद्यालयों में हाजिरी देनी होगी। हालांकि सरकार ने विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल खोलने के निर्देश नहीं दिए हैं। यह आदेश शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दिए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान केवल शिक्षक ही स्कूल आएंगे। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गूगल प्ले स्टोर से भी छात्रों को पढ़ाई का विकल्प दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक शिक्षक घर से ही ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा दे रहे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षकों को विद्यालय से ही छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रखनी होगी। छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय अभी बंद रहेंगे।
15 जुलाई को होगी स्क्रीनिंग परीक्षा
हल्द्वानी। प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 जुलाई को होगी। शिक्षकों के खाली 797 पदों के लिए विभाग को 3950 आवेदन मिले हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों को देखते हुए शासनादेश के मुताबिक शिक्षकों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षकों से तैनाती के लिए आवेदन मांगने की तिथि बढ़ानी पड़ी थी। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को 15 जुलाई को स्क्रीनिंग परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
