अल्माेड़ा: पांच वर्ष पूर्व स्वीकृत सड़क का नहीं किया निर्माण
अल्मोड़ा, अमृत विचाार। प्रदेश की भाजपा सरकार को पूर्व में स्वीकृत योजनाओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। यही कारण है कि कि जागेश्वर विधानसभा में करीब पांच साल पहले स्वीकृत दौल- चितौला मोटी मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को प्रदेश के लोग किसी …
अल्मोड़ा, अमृत विचाार। प्रदेश की भाजपा सरकार को पूर्व में स्वीकृत योजनाओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। यही कारण है कि कि जागेश्वर विधानसभा में करीब पांच साल पहले स्वीकृत दौल- चितौला मोटी मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को प्रदेश के लोग किसी कीमत पद बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को उसकी इन नीतियों का मुंहतोड़ जवाब भी जनता द्वारा दिया जाएगा।
विधानसभा के दौल, चितौला, मेलगांव, पारखोली और टकोली गांवों में भ्रमण के दौरान आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।
पूर्व स्वीकृत योजनाओं को लगातार रोका जा रहा है। जबकि विकास की नई नीति बनाने में भी सरकार विफल साबित हुई है। कुंजवाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में आम जनता जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और वह आगामी चुनावों में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देकर उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, भावना जोशी, बसंत जोशी, गोधन राम, बसंत भट्ट, नंदा बल्लभ, दिनेश जोशी, कुंदन सिंह, दुर्गा दत्त आदि मौजूद रहे।
