खटीमा: सफाई कर्मचारी संघ ने दी काम बंद हड़ताल की धमकी
खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्र सफाई मजदूरों के लंबित वेतन को लेकर मुखर हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन भुगतान समेत 10 सूत्रीय मांग उठाई है। साथ ही कार्रवाई न होने पर किसी भी दिन काम …
खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्र सफाई मजदूरों के लंबित वेतन को लेकर मुखर हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन भुगतान समेत 10 सूत्रीय मांग उठाई है। साथ ही कार्रवाई न होने पर किसी भी दिन काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
बता दें कि सीएम हॉट सीट होते ही खटीमा विस क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव के नेतृत्व में कर्मी पालिका कार्यालय पहुंचे। कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। जिसमें शाखा अध्यक्ष सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री विजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ग्रेस देवी, राजीव कुमार, विक्की, शंकर आदि ने पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि पर्यावरण मित्र का दो से लेकर तीन माह तक का वेतन भुगतान शेष है, इससे उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
तत्काल लंबित वेतन भुगतान व मृतक आश्रित को शिक्षा के आधार पर पदोन्नति, कार्यरत पर्यावरण मित्र, स्वच्छता समिति व आउट सोर्सिंग कर्मियों के समान कार्य समान वेतन के तहत वेतन भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा वर्ष 2017 में नियुक्त कर्मियों की सेवा पुस्तिकाएं दुरूस्त करते हुए सेवा पुस्तिका में स्थाई दर्ज किया जाए। प्रभाई ईओ पर कर्मियों पर अनेक आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
