खटीमा: पुराने सरकारी फार्म में तीन ओर से प्रवेश कर सकेंगे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र के प्रमुख नगर खटीमा में शिक्षा के हब के रूप में विकासित हो रहे सरकारी फार्म में एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल, पालीटेक्निक समेत सरकारी अस्पताल, तहसील आदि को आपस में तीन ओर से जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस मामले में दो सड़कों …

खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र के प्रमुख नगर खटीमा में शिक्षा के हब के रूप में विकासित हो रहे सरकारी फार्म में एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल, पालीटेक्निक समेत सरकारी अस्पताल, तहसील आदि को आपस में तीन ओर से जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस मामले में दो सड़कों का इस्टीमेट शासन स्तर को भेजा जा चुका है। सीएम हाट सीट में प्रशासन के अलर्ट मोड में आते ही शुक्रवार को एसडीएम ने लोनिवि एई से उक्त मार्ग की जानकारी ली और इस पर आगे की प्रक्रिया के लिए दिशा निर्देश दिए।

बता दें कि सरकारी फार्म में तहसील, अस्पताल के बाद अब एकलव्य स्कूल, पालीटेक्निक, आईटीआई, केंद्रीय विधालय आदि भी बन रहा है। उक्त हिस्से को तीन ओर से जोड़ कर बेहतर यातायात के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए गए। इस मामले में शासन स्तर व विभागीय स्तर पर चल रही प्रक्रिया को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट ने लोनिवि के एई जीएस जरमाल को कार्यालय मंें जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन ओर से उक्त हिस्से को जोड़ने के लिए सड़कों का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री घोषणा में सड़कों को शामिल किया गया है। इस मामले में लोनिवि एई ने बताया कि एकलव्य स्कूल के लिए खटीमा-छिनकी मार्ग पर शिव मंदिर के पास से जोड़ने, केंद्रीय विद्यालय को तहसील गेट से जोड़ने व सरकारी अस्पताल से होकर भी जोड़ने के लिए सड़क का प्रस्ताव है।

इस मामले में केंद्रीय विद्यालय से जोड़ने के लिए 39.97 लाख रूपए व एकलव्य स्कूल से जोड़ने के लिए सड़क का 53.94 लाख रूपए का प्रस्ताव है। जिसे शासन को भेजा जा चुका है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल, सीएम हॉट सीट बनते ही लंबित विकास योजनाओं को गति मिलने लग गई है। इससे उक्त हिस्से के महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछेगा तो सुविधा मिलेगी।

संबंधित समाचार