शांतिपुरी: चोर ले गए माल, सीसीटीवी में ढूंढ रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांतिपुरी, अमृत विचार। जवाहरनगर में एक चोर ने किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सिगरेट के पैकेट चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधीनगर फर्स्ट निवासी महेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह चोरी की सूचना तब हुई जब लोग मॉर्निंग …

शांतिपुरी, अमृत विचार। जवाहरनगर में एक चोर ने किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सिगरेट के पैकेट चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीनगर फर्स्ट निवासी महेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह चोरी की सूचना तब हुई जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। तब ग्रामीणों ने आधा शटर खुला देखकर चोरी का अनुमान लगाया। ग्रामीणों ने ही महेंद्र सिंह को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद महेंद्र सिंह ने दुकान में आकर निरीक्षण किया और सूचना पुलिस को दी।

दुकान से 5000 सिगरेट के डिब्बियां, 2000 रुपये नकद व अन्य सामान गायब था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चोर आए दिन इलाकों से छोटी-मोटी चोरियां करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि नशे की लत के चलते कई युवा चोरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शक जताते हुए कहा कि यह शराबियों का काम हो सकता है। क्योंकि जिस दुकान में चोरी हुई है उससे थोड़ी दूर शराब की बोतल और कुछ गिलास में भी देखे गए। मौके पर पहुंची पन्तनगर थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार