बाजपुर: छेड़ा तो युवती ने झाड़ू लेकर दौड़ाया, भागा शोहदा
बाजपुर, अमृत विचार। मोबाइल ठीक कराने गई युवती को एक युवक ने छेड़ दिया। विरोध पर युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में कहा …
बाजपुर, अमृत विचार। मोबाइल ठीक कराने गई युवती को एक युवक ने छेड़ दिया। विरोध पर युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में कहा है कि वह आठ जुलाई की सायं करीब चार बजे मोबाइल सही कराने के लिए केलाखेड़ा मार्केट के स्थित एक मोबाइल शॉप पर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही मौजूद अनजान युवक ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
युवती ने विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस पर उसने दुकान में रखी झाड़ू उठाकर आरोपित के मारी तो वह वहां से भाग निकला। कहा है कि आरोपित को मोबाइल दुकान मालिक जानता है। तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपित युवक पर युवती का नंबर भी है, जो उसने पता नहीं कैसे प्राप्त कर लिया और पिछले कई दिनों से फोन करके परेशान भी कर रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 323, 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
