हल्द्वानी: अमित सिन्हा बने आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड में आयोजित आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। नए पदभार की वजह से अभिनव कुमार द्वारा आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष बने रहने में असहजता प्रकट की गयी। जिस कारण सर्वसम्मति से पुलिस महानिरीक्षक अमित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड में आयोजित आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। नए पदभार की वजह से अभिनव कुमार द्वारा आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष बने रहने में असहजता प्रकट की गयी।

जिस कारण सर्वसम्मति से पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा को आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अमित सिन्हा को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार