हल्द्वानी: तापसी की तमन्ना हुई पूरी, शूटिंग के लिए 16 को पहुंचेंगी नैनीताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर उत्तराखंड अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच रही हैं। यह फिल्म एक स्पैनिश फिल्म की कहानी से प्रेरित हैं, जो महिला केंद्रित है। इस फिल्म को अजय बहल डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले सेक्शन 375 जैसी फिल्म को डायरेक्ट …

अमृत विचार, हल्द्वानी। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर उत्तराखंड अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच रही हैं। यह फिल्म एक स्पैनिश फिल्म की कहानी से प्रेरित हैं, जो महिला केंद्रित है। इस फिल्म को अजय बहल डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले सेक्शन 375 जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। तापसी इससे पहले साल 2020 में लॉकडाउन से पहले उत्तराखंड आईं थीं, जहां हरिद्वार में करीब 80 दिन उन्होंने फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग की थी। उस समय यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुईं अभिनेत्री ने दोबारा उत्तराखंड आने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

तापसी पन्नू के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग नैनीताल, भवाली, रामगढ़, सातताल, भीमताल की लोकेशंस पर होगी। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि तापसी 16 जुलाई को नैनीताल पहुंचेंगी। वहीं फिल्म की शूटिंग 18 जुलाई से शुरू होगी। बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए 40 से 50 दिन अनुमानित हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में मर्द को दर्द नहीं होता फेम गुलशन देव्यया तापसी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म साल के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक होगी। इससे पहले जब तापसी अपनी फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आईं थीं तो उन्होंने कहा था उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा और अगर मौका मिला तो वह एक बार फिर उत्तराखंड आना चाहेंगी। अब एक बार फिर तापसी की तमन्ना पूरी होने जा रही है।

संबंधित समाचार