गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 13 घाटों पर नहीं मिला कोविड 19 वायरस
लखनऊ। गंगा नदी में बहते शव मिलने के बाद पवित्र नदी के जल मे भी कोरोना संक्रमण घुलने की आशंका पर विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के घाटों से लिये गये सैंपलों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में कोविड संक्रमण नहीं पाया गया है। गंगा में कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दिनों 13 घाटों …
लखनऊ। गंगा नदी में बहते शव मिलने के बाद पवित्र नदी के जल मे भी कोरोना संक्रमण घुलने की आशंका पर विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के घाटों से लिये गये सैंपलों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में कोविड संक्रमण नहीं पाया गया है।
गंगा में कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दिनों 13 घाटों से 67 सैंपल लिये गये थे। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश व बिहार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और लखनऊ स्थित भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान ने ये सैंपल कलेक्ट किये। इन सैंपलों की दो चरणों में जांच कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है।
गंगा नदी के तटों पर स्थित 12 स्थानों और एक जगह से यमुना नदी के जल का सैंपल लिया गया। इनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट तो निगेटिव रही, लेकिन कुछ फिजिको केमिकल पैरामीटर्स मानक से ज्यादा पाए गए।
जांच में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है, लेकिन गंगा नदी के जल में हानिकारक बैक्टीरिया मिले हैं। ऑक्सीजन की भी कमी पाई गई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसका जलीय जीवों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
