अल्मोडा: वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा डेढ़ सौ घंटे चलने वाला कवि सम्मेलन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। बुलंदी जज्बात ए कलम साहित्यिक संस्था द्वारा 11 से 16 जुलाई तक चलने वाला डेढ़ सौ घंटे का कवि सम्मेलन वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में अल्मोड़ा के हिमांशु व द्वाराहाट की श्रुति साह भी प्रतिभाग करेंगी। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि इस कवि …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। बुलंदी जज्बात ए कलम साहित्यिक संस्था द्वारा 11 से 16 जुलाई तक चलने वाला डेढ़ सौ घंटे का कवि सम्मेलन वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में अल्मोड़ा के हिमांशु व द्वाराहाट की श्रुति साह भी प्रतिभाग करेंगी।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश विदेश के छह सौ से अधिक कवि प्रतिभाग करेंगे। जिसमें प्रतिभाग के अल्मोड़ा के युवा कलमकार दीपांशु पांडे व द्वाराहाट की श्रुति साह का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे लंबे चलने वाले इस कवि सम्मेलन में भारत के अलावा कनाड़ा, जर्मनी, यूएसए, दुबई, सऊदी, बेल्जियम, कैलीफोर्निया, आबू धाबी और सिंगापुर के कवि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कवियों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि नवोदित कवियों के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही इस संस्था का संचालन बाजपुर से किया जाता है। जिसके संचालक विवेक बादल बाजपुरी हैं।
