बदायूं: ट्रैक्टर की टक्कर से बालक समेत दो की मौत
बदायू, अमृत विचार। जिले में सड़क दुर्घटनओं में आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही दो सड़क दुर्घटनाओ में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात थाना कादरचौक के गांव बिचौला निवासी …
बदायू, अमृत विचार। जिले में सड़क दुर्घटनओं में आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही दो सड़क दुर्घटनाओ में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार देर रात थाना कादरचौक के गांव बिचौला निवासी सत्यपाल (26) पुत्र दोदराम अपने चचिया ससुर किशन लाल (27) के साथ उझानी थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा में अपनी ससुराल जा रहे थे। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर गांव जिरौलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो घायल हो गए। ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सीओ उझानी गजेंद्र सिंह व उझानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात सत्यपाल की मौत हो गई। घायल किशन लाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अभिरक्षा में लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
उधर, उसावां थाना क्षेत्र के गांव बनवौसारी निवासी सुमित कुमार (10) पुत्र यशपाल शुक्रवार शाम के समय गांव में खेलने गया था। खेलते समय सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव होने के बाद भी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति से गुजरी जिसकी चपेट में सुमित आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।
