काशीपुर: मॉर्निंग वॉक को निकली डॉक्टर की पत्नी से चेन छीनी
काशीपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से दो बाइक सवारों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरों …
काशीपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से दो बाइक सवारों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
कमलेश सदन विजयनगर निवासी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतापपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह प्रतिदिन पत्नी सारिका सिंह के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। शनिवार सुबह भी वह दोनों मानपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। वापस आते समय सुबह लगभग 5:40 बजे मानपुर रोड पर बिजली घर के पास पीछे से आए दो बाइक सवारों ने सारिका सिंह के गले से लगभग डेढ़ तोला सोने की चेन उड़ा ली। आरोपियों को मौके से भागता देख दंपति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह भाग गए।
डॉ. सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि चेन लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच रही होगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। दोनों में से कोई भी आरोपी हेलमेट नहीं पहने था। वह मानपुर की तरफ से आए और काशीपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को देखा। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, लेकिन फुटेज साफ नहीं होने के चलते कि उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
