गरमपानी: लगातार उठती है आवाज पर सुविधाओं का फिर भी है अकाल…
गरमपानी, अमृत विचार। खैरना मुख्य बाजार उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सुविधाओं का अकाल पड़ने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालांकि समाधान के दावों और वादों की झड़ी जरूर लग जाती है। गरमपानी खैरना बाजार तमाम गांवों के मध्य में स्थित …
गरमपानी, अमृत विचार। खैरना मुख्य बाजार उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सुविधाओं का अकाल पड़ने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालांकि समाधान के दावों और वादों की झड़ी जरूर लग जाती है।
गरमपानी खैरना बाजार तमाम गांवों के मध्य में स्थित है। आसपास के लोग भी खरीददारी करने बाजार क्षेत्र पहुंचते हैं, लेकिन बाजार में हालात बद से बदतर हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के अभाव में गंदगी जहां-तहां बिखरी पड़ी है। एक अदद विश्राम गृह भी नहीं है। करीब दो किलोमीटर बाजार क्षेत्र हाईवे पर स्थित है। जाम के चलते बाजार में वाहनों की कतार लगी रहती है।
जिससे आवाजाही करने वाले राहगीर परेशान हैं। क्षेत्रवासी गैस गोदाम की मांग कई बार उठा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हालांकि गैस गोदाम के लिए छडा़ क्षेत्र के पास भूमि भी चिह्नित है, लेकिन कहानी चिह्निकरण से आगे आगे नहीं बढ़ रही। बजार क्षेत्र के ठीक पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा गंदगी से कराह रही है और इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है। बाजार क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को बनाई गई बरसाती नाली भी जगह-जगह बंद है।
बारिश होने पर बरसाती पानी के साथ सारी गंदगी बाजार क्षेत्र में फैल जाती है। क्षेत्रवासी कई बार व्यवस्थाओं के सुधार को मांग उठा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। हर बार वादों तथा दावों से क्षेत्रवासी ठगे जा रहे हैं। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार को पुरजोर मांग उठाई है।
