बरेली: पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों से ठगे थे 18 लाख
बरेली, अमृत विचार। सर्राफ को सस्ता सोना बेचकर 40 लाख की ठगी के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाकी दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर सोना लूट कांड को अंजाम दिया था। इसका खुलासा होने पर आरोपियों के सताए तीन लोग …
बरेली, अमृत विचार। सर्राफ को सस्ता सोना बेचकर 40 लाख की ठगी के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाकी दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर सोना लूट कांड को अंजाम दिया था। इसका खुलासा होने पर आरोपियों के सताए तीन लोग सामने आए हैं। पीड़ितों ने बताया कि ठगों ने उन्हें भी सोना देने के नाम पर 18 लाख रुपये का चूना लगाया था। पुलिस उनके आरोपों की भी जांच कर रही है।
शास्त्री नगर के रहने वाले ठगी का शिकार हुए सर्राफ सुभाषचंद्र के मामले का शुक्रवार को खुलासा हुआ। मीडिया में मामला आने के बाद शनिवार को राजेंद्र नगर निवासी विवेक अग्रवाल, संजीव गुप्ता और सुबोध अग्रवाल निवासी चाहबाई ने प्रेम नगर पुलिस से शिकायत की कि आरोपियों ने उन्हें भी नवंबर में इसी तरीके से सोना देने के नाम पर एटीएस की दबिश बताकर 18 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने उनका शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सोना ठगी मामले में चंद्रपाल वर्मा, रविद्र कुमार, अहिबाब, मोहम्मद इकबाल, इरशाद, शरीफ समेत सिपाही बृजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। शनिवार को चंद्रपाल और इकबाल को छोड़कर बाकी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि शास्त्री नगर के रहने वाले सर्राफ सुभाषचंद्र को मेरठ निवासी चंदपाल शर्मा उर्फ अनिल शर्मा ने बताया था कि उनकी पहचान का एक बड़ा व्यापारी है, जो सोने की ब्रेड का काम करता है। वह उसे सस्ते में सोना दिला देगा। सुभाषचंद्र और उनके बेटे ने उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद नाटकीय ढंग से किच्छा के रविद्र सिंह से मुलाकात कराई। रविंद्र ने उसे अपने साथी के साथ पलिया में बुलाया और बाद में एटीएस की रेड बताकर सुभाषचंद्र से 40 लाख रुपये ठग लिए थे।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर शिताशु शर्मा ने बताया कि आरोपियों से ठगी का शिकार हुए और लोग मामले की शिकायत करने आए थे। उनसे भी आरोपियों ने 18 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। मामले की जांच की जा रही है।
