देहरादून और नैनीताल में 50 फीसद क्षमता के साथ होगा होटलों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए  देहरादून और नैनीताल के होटल संचालकों को 50 फीसद क्षमता के साथ होटल संचालन करने का निर्देश दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन स्थलों पर हो रही भीड़ के मद्देनर अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के …

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए  देहरादून और नैनीताल के होटल संचालकों को 50 फीसद क्षमता के साथ होटल संचालन करने का निर्देश दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन स्थलों पर हो रही भीड़ के मद्देनर अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि इन दिनों राज्य के कई पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा, जो कोरोना संक्रमण के प्रसार का बड़ा सबब बन सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने सख्ती करने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्देशों पर शुक्रवार शाम को ही जिलाधिकारी देहरादून और जिलाधिकारी नैनीताल ने इन दोनों जिलों में केवल उन्हीं पर्यटकों को आने की अनुमति देने के आदेश जारी किए, जिनकी होटलों में बुकिंग थी और जिनके पास 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट हो। इसके अलावा अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह आदेश सोमवार सुबह आठ बजे तक के लिए प्रभावी रहेंगे।

संबंधित समाचार