यूपी: कांग्रेस ने योगी सरकार पर बोला हमला, पूछे ये पांच सवाल
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर रविवार को जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी कर जितने वादे किये थे उसको पूरा करने में वह पूरी तरह विफल हुई है। …
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर रविवार को जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी कर जितने वादे किये थे उसको पूरा करने में वह पूरी तरह विफल हुई है। उसने जनता को भ्रमित कर उसके साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जवाबदेही से भाग रहे है। कांग्रेस योगी सरकार से पांच सवाल जनता की तरफ से प्रतिदिन करेगी और सरकार को जवाब देना चाहिये। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने लोक संकल्प पत्र में किये गए कृषि, रोजगार के लिये भर्तियों, युवाओं छात्रों से किये वादे, शिक्षा व अपराध जैसे मुद्दों पर सरकार से जानना चाहा कि वह बताये की उसके द्वारा किये वादों का क्या हुआ।
कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार से पूछें गए पांच सवाल-
अपराध- महिलाओं, बेटियों के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती रोकने का वादा था। लेकिन नहीं रुका। इस बात का जवाब देनी चाहिए सरकार को।
भर्तियां/रोजगार- पांचव वर्षों में 70 लाख रोजगार देने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार बनते ही 90 दिनों में सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का वादा था। लेकिन नहीं हो सका।
कृषि- आलू, प्याज और लहसुन का समर्थन मूल्य घोषित करने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार कृषि के लिये बिजली कम मूल्य पर देने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार सभी किसानों को एनर्जी एफिशिएंट पम्प देने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार
युवा/छात्र- कालेज में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को लैपटॉप देने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार स्वामी विवेकानन्द युवा इंटरनेट योजना के तहत एक जीबी इंटरनेट प्रतिमाह मुफ्त देने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार आईटी, बीपीओ, लॉजिस्टिक, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन आदि स्किल केंद्रित कौशल विकास केंद्र प्रत्येक तहसील में स्थापित करने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार
शिक्षा- महामना मदन मोहन मालवीय के नाम से संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार
प्रत्येक जनपद में एक इंजीनियरिंग अथवा पॉलिटेक्निक कालेज स्थापित करने का वादा था-जवाब दो भाजपा सरकार
