काशीपुर: आंचल के आंचल में गूंजी एक साथ तीन किलकारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया है। इससे परिवार में खुशी की लहर है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है, लेकिन वजन कम होने के कारण बच्चों को एनआईसीयू में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रखा गया है। मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में ग्राम बाबरखेड़ा निवासी मनोज ने 24 …

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया है। इससे परिवार में खुशी की लहर है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है, लेकिन वजन कम होने के कारण बच्चों को एनआईसीयू में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रखा गया है।

मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में ग्राम बाबरखेड़ा निवासी मनोज ने 24 वर्षीय अपनी पत्नी आंचल को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। उसने एक साथ एक बेटा और दो बेटियों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे दो से पांच मिनट के अंतराल में पैदा हुए हैं। महिला और उसके तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। स्वास्थ्य कर्मी और स्टाफ नर्स यह देखकर हैरान हैं।

अस्पताल एमडी डॉ.विकास गहलौत ने बताया कि महिला की पहला प्रसव हुआ है। ऑपरेशन से तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बेटे का वजन एक किलो 800 ग्राम है। दूसरी बेटी एक किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी का वजन एक किलो 600 ग्राम है। प्रसव के बाद महिला अभी अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ हैं।

बच्चों को वजन कम होने के कारण एनआईसीयू में विशेष चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है। जच्चा-बच्चा की देखभाल और इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया जा रहा है। महिला के परिजनों ने बताया उन्हें ईश्वर ने बड़ा तोहफा दिया है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने से परिवार में खुशी की लहर है।

 

 

संबंधित समाचार