काशीपुर: यह समाजसेवी कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कर रहीं दूसरों की मदद
काशीपुर, अमृत विचार। एक समाजसेवी ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर घर पर मास्क बनानकर जरूरतमंदों को वितरित और वैक्सीन के लिए पंजीकरण को प्रेरित कर एक सराहनीय कार्य किया है। ग्राम कुंडेश्वरी निवासी समाजसेवी कीर्ति यादव नेहरू युवा केंद्र ऊधमसिंह नगर की स्वयंसेवक रहते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान घर …
काशीपुर, अमृत विचार। एक समाजसेवी ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर घर पर मास्क बनानकर जरूरतमंदों को वितरित और वैक्सीन के लिए पंजीकरण को प्रेरित कर एक सराहनीय कार्य किया है।
ग्राम कुंडेश्वरी निवासी समाजसेवी कीर्ति यादव नेहरू युवा केंद्र ऊधमसिंह नगर की स्वयंसेवक रहते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान घर पर स्वयं करीब तीन हजार मास्क तैयार कर लोगों को वितरित किए। साथ ही करीब दो सौ परिवारों को घर पर मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा 4890 लोगों को अरोग्य सेतू एप, 762 लोगों को आई मॉट एप पर पंजीकरण, 550 लोगों को सैनिटाइज, 335 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, 1272 नए स्वयंसेवकों को ऑनलाइन जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य किया है। कोविड के दौरान ब्लॉक में लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया।
वह हमेशा अपने स्वभाव एवं कार्य के दम पर समाज में लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध रहती है। वर्तमान में वह टीकाकरण के बारे में समाज में फैली भ्रांतियों, जन जागरूकता एवं लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान कर रही है। ब्लॉक में सोशल मीडिया, केंद्र एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संदेशों को भेजकर भी व्यापक जन जागरूकता का कार्य कर रही है।
फोटो: 11केएसपी 01पी- कीर्ति यादव।
