पीजीआई पहुंच कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिया कल्याण सिंह का हालचाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का हालचल लेने के लिए राजधानी लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ के बारें में जानकारी ली। स्मृति ईरानी …

लखनऊ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का हालचल लेने के लिए राजधानी लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ के बारें में जानकारी ली। स्मृति ईरानी को अपने पास देख पूर्व सीएम भावुक हो गए। मुलाकात के दौरान कल्याण सिंह ने स्मृति ईरानी को आशीर्वाद भी दिया।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में अब पहले के अपेक्षा काफी सुधार आया है। कल्याण सिंह के सेहत को लेकर पीजीआई की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में गया है कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की हालत पहले से बहुत बेहतर है। वह अपने रिश्तेदारों और उसकी देखभाल में लगे कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं। उनके शरीर का संक्रमण पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित समाचार