रामनगर: बोलेरो बाइक भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर-काशीपुर हाईवे पर बोलोरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार को बचाने में बोलेरो भी पलट गयी। बोलेरो और बाइक में सवार दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हुए हैं। रविवार की रात ग्राम चिल्किया के पास बोलेरो और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने …

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर-काशीपुर हाईवे पर बोलोरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार को बचाने में बोलेरो भी पलट गयी। बोलेरो और बाइक में सवार दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हुए हैं।

रविवार की रात ग्राम चिल्किया के पास बोलेरो और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि रविवार की रात ग्राम चिलकिया निवासी टिंकू व उसकी पत्नी रूबी बाइक पर सवार होकर रामनगर की ओर जा रही थी इसी दौरान बोलेरो में बैलपड़ाव से रामनगर होते हुए एक महिला सहित दो लोग ऋषिकेश जा रहे थे।

ग्राम चिलकिया के समीप बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई।जिसमें बोलेरो और बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि घायलों की हालत ठीक है और सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका