गजरौला : हाईवे पर कैंटर और पिकअप की भिड़ंत 6 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
गजरौला, अमृत विचार। गजरौला हाई-वे पर पिकअप और कैंटर की भिड़ंत होने से हो गए। इसमें 4 की हालत गंभीर है। नेशनल हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से एक पिकअप हसनपुर आम लेने जा रही थी। जैसे ही वह जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने पहुंची …
गजरौला, अमृत विचार। गजरौला हाई-वे पर पिकअप और कैंटर की भिड़ंत होने से हो गए। इसमें 4 की हालत गंभीर है। नेशनल हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से एक पिकअप हसनपुर आम लेने जा रही थी।
जैसे ही वह जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने पहुंची तो उल्टी दिशा से आ रही एक कैंटर से टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप में सवार रहीस, तय्यबअली, जहीर, कैलाश, सलीम, शाहनवाज, हसनपुर और चंदौसी के रहने वाले 6 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से इन्हें गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सलीम, शाहनवाज, कैलाश, जहीर की हालत नाजुक होता देख चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।
छत से गिरा युवक हालत गंभीर
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में छत से युवक गिरकर घायल हो गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर का रहने वाला विजेंद्र पुत्र बुध वीर सिंह रविवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। शराब के नशे में धुत रात में ढाई बजे अचानक उसकी आंख खुली और वह नीचे उतरने लगा, तभी अचानक वह छत से नीचे गिर गया।
आहट होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए परिवार के लोग दौड़े आनन-फानन में उसे गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक अधीक्षक ने उसकी हालत नाजुक होता देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
