सितारगंज: एचआर समेत फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। मशीन की चपेट में आकर श्रमिक का हाथ कटने के मामले में पुलिस ने तहरीर में नामजद एचआर व अन्य पांच लोगों समेत फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है। बीते सात जुलाई को सिडकुल की बालाजी एक्शन बिल्डवेल फैक्टरी में …

सितारगंज, अमृत विचार। मशीन की चपेट में आकर श्रमिक का हाथ कटने के मामले में पुलिस ने तहरीर में नामजद एचआर व अन्य पांच लोगों समेत फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

बीते सात जुलाई को सिडकुल की बालाजी एक्शन बिल्डवेल फैक्टरी में रोलर मशीन की सफाई कर रहे हेल्पर रतिराम रस्तोगी चपेट में आए थे। इससे उनका हाथ कटकर धड़ से अलग हो गया था। रतिराम का नगर के प्रयास अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को घायल रतिराम की पत्नी पहाड़ी उकरौली गांव निवासी रूपवती ने कोतवाली में तहरीर देकर फैक्ट्री प्रबंधन व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन, ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के कारण चलती मशीन की सफाई कर रहे उनके पति का हाथ कट गया। इससे उनकी जान भी जा सकती थी। जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे रतिराम की इस हालत के लिए एचआर नितिन खडरिया, एचआर सहायक दिनेश गंगवार, ठेकेदार अंगल लथुरिया, सुपरवाइजर गुड्डू सिह, मेंटीनेंस इंचार्ज सहित फैक्ट्री प्रबंधन जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

इस पर देर रात पुलिस ने प्रबंधन व नामजद लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 287 व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ वीर सिंह व एसपी सिटी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन न उठने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

संबंधित समाचार