देहरादून: उत्तरकाशी में लगातार बारिश, भूस्खलन, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी जिले में बीते दो दिनों से लगतार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया। सोमवार को गंगोत्री राजमार्ग नगुण तथा यमुनोत्री हाईवे धरासू के पास मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा। जिसके चलते आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी जिले में बीते दो दिनों से लगतार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया। सोमवार को गंगोत्री राजमार्ग नगुण तथा यमुनोत्री हाईवे धरासू के पास मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा। जिसके चलते आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची बीआरओ और एनएच बड़कोट की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ किया और दोपहर एक बजे तक मार्ग आवाजाही के लिए सुचारु किया।

जिला मुख्यालय सहित भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, पुरोला, बड़कोट सहित मोरी व आसपास के क्षेत्र में रविवार से ही जमकर भारी बारिश हो रही है। जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया। सोमवार को भारी बारिश के चलते गंगोत्री राजमार्ग नगुण और यमुनोत्री हाईवे धरासू के पास मलबा टूटकर सड़क पर आ गया।

जिससे दोनों हाईवे बाधित हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने आपदा कंट्रोल रूम को माग बंद होने की सूचना दी। जिसमें बाद बीआरओ व एनएच बड़कोट की टीम मार्ग खोलने में जुट गई और आठ घंटे बाद मार्ग खोल पाये। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा।

वहीं बारिश के चलते धराली, गंगोत्री, मनेरा, मातली, सल्डा, कवा, जोगत, बडीमणी में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे ग्रामीणों का भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वहीं जनपद की आठ लिंग मार्ग भी बाधित हो गया। जिलपा आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लगातार भारी के चलते यातायात खोलने में समय लग रहा है। वहीं जो जनपद के आठ लिंग मार्ग है के लिए संबंधित विभाग को कहा दिया है। जो शीघ्र ही मार्ग खोले जाएंगे।

संबंधित समाचार