हल्द्वानी: जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत हो गई है। बंदी ने इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत हो गई है। बंदी ने इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर निवासी इरशाद (55) वर्ष 2019 से हल्द्वानी जेल में बंद था। उस पर हत्या प्रयास का आरोप था। आईपीसी की धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बंदी की तबीयत खराब होने के बाद 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे टीबी की शिकायत थी। इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा