हल्द्वानी: भाजपा विधायक दुष्कर्म प्रकरण में राज्य सरकार से शपथ पत्र मांगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 19 जुलाई तक मामले में शपथ पत्र पेश करने को कहा है। साथ ही अगली सुनवाई 19 जुलाई की तिथि नियत की गई है। ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 19 जुलाई तक मामले में शपथ पत्र पेश करने को कहा है। साथ ही अगली सुनवाई 19 जुलाई की तिथि नियत की गई है।

ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उनके खिलाफ महिला की ओर से दुराचार करने को लेकर पहली जुलाई 2021 को आईपीसी की धारा 156(3) में थाना बहादराबाद में एफआईआर दर्ज की है।

महिला ने जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सब निराधार और गलत हैं जबकि वह पुलिस जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि 2020 में महिला के खिलाफ उन्होंने ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद उन्हें उनके पति सहित दो अन्य साथियों को जेल भेज दिया था। इसलिए बदले की भावना से महिला ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है

संबंधित समाचार