खटीमा: नेपाल से सटे क्षेत्र में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। नेपाल से सटे सीमांत क्षेत्र में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। कोतवाल के नेतृत्व में टीम ने इस्लामनगर तिराहे से एक व्यक्ति को 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि पुलिस ने …
खटीमा, अमृत विचार। नेपाल से सटे सीमांत क्षेत्र में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। कोतवाल के नेतृत्व में टीम ने इस्लामनगर तिराहे से एक व्यक्ति को 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि पुलिस ने मझोला में भी एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
बता दें कि खटीमा-टनकपुर-बनबसा से सटी नेपाल की खुली सीमा में अधिकांश जंगल है, इस सीमा से नशे सौदागर सक्रिय होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही कच्ची शराब के तो यहां के जंगलों में माफिया के अलग-अलग गिरोह हैं। जिनके कारिंदे ग्राहकों को घर-घर कच्ची शराब की सप्लाई करते हैं। जबकि मादक पदार्थों में अधिक पैसा होने पर बड़े बड़े माफिया के सक्रिय होने की आंशका बनी रहती है। ताजा मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। बीते दिनों खटीमा में एसएसपी ने सीओ व कोतवाल को दिशा निर्देश दिए थे।
कोतवाल नरेश चैहान के नेतृत्व में पुलिस ने वार्ड संख्या 6, इस्लामनगर तिराहे से आरोपी साहिल हुसैन को संदेह होने पर पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस मामले में पुलिस को आरोपी से पूछताछ में इस नेटवर्क के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस स्मैक तस्करी में लिप्त गिरोहों के बारे में जांच में जुटी है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि मझोला क्षेत्र में आरोपी ग्राम रघुनिया निवासी दर्शन सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। स्मैक पकड़ने वाली टीम में कोतवाल चैहान, एसएसआई लक्ष्मण ंिसह जगवाण, एसआई पंकज सिंह महर, कांस्टेबल दीपक कुमार, त्रिभुवन पडलिया शामिल रहे।
