हल्द्वानी: वेस्ट यूपी के ताऊ गैंग ने डाला था मोरातारा शोरूम में डाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्वालापुर, हरिद्वार के मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में आठ जुलाई को पड़ी लाखों रुपए की डकैती का मंगलवार को हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से खुलासा कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात वेस्ट यूपी के ताऊ गैंग ने अंजाम दी थी। गैंग के सरगना समेत आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्वालापुर, हरिद्वार के मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में आठ जुलाई को पड़ी लाखों रुपए की डकैती का मंगलवार को हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से खुलासा कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात वेस्ट यूपी के ताऊ गैंग ने अंजाम दी थी। गैंग के सरगना समेत आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो बदमाश फरार हैं।

एसएसपी हरिद्वार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शोरूम के स्वामी निपुण मित्तल निवासी मयूर विहार आर्यनगर ज्वालापुर ने ज्वालापुर थाने में वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ की दस टीमों ने रिकॉर्ड समय में आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर और लूटे गए जेवरों और कैश को बरामद किया।

इस घटना में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों सचिन उर्फ गुडडू (20) पुत्र संजय निवासी कल्लरहेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर, हिमांशु त्यागी (24) पुत्र मामचन्द त्यागी निवासी थल इनायतपुर थाना स्याना जिला बुलंदशहर और हंसराज सैनी उर्फ टिंकू (22) पुत्र निर्मल सैनी मूल निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर गढी थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, 11 छोटी-बड़ी चांदी की मूर्तियां, 2.11 लाख रुपए, बिना नंबर की
स्पेलेंडर बाइक बरामद की गयी थी।

इन अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनके साथियों सतीश चौधरी पुत्र महेंद्र सिह निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर बुलंदशहर, अमित उर्फ फौजी पुत्र किरणपाल निवासी यारपुर थाना भवन शामली, संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिह निवासी ग्राम बासोती थाना शिकारपुर बुलंदशहर, नितिन मलिक पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी ग्राम कुरमाली शामली और सतेंद्र पाल सिंह पुत्र शेरपाल सिंह निवासी ग्राम चांदपुर, कोतवाली नगर बुलंदशहर को खतौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर सोने-चांदी के 7.3 किलोग्राम के कई आभूषण, 10 लाख रुपए, 1 पिस्टल 32 बोर, कारतूस, 3 तमंचे बरामद किए गए। इस घटना में शामिल रहे दो बदमाश विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहणी दिल्ली और जैकी उर्फ प्रदीप राठौर निवासी कोतवाली नगर बुलंदशहर फरार हैं।

मुख्य सरगना ताऊ जेल में, वहीं बनी योजना
एसएसपी हरिद्वार के अनुसार डकैती को अंजाम देने वाले ताऊ गैंग का मुख्य सरगना इंद्रपाल चौधरी उर्फ ताऊ जेल में होना बताया गया। वहीं से डकैती की योजना बनी।
इस गैंग को वर्तमान में सरगना सतीश चौधरी चला रहा था। इस गैंग ने दिल्ली, आगरा, मथुरा, फरीदाबाद, पंजाब, हरियाणा, सूरत, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों में लूट व डकैती की कई घटनाएं की हैं। इस गैंग का एक बदमाश संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिह निवासी ग्राम बासोती शिकारपुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।

इनाम के साथ मेडल
डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने अल्प समय में केस वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का नकद इनाम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मिकों को मेडल देने की घोषणा की है।

संबंधित समाचार