खटीमा: ऐंठा नाला पुलिया से अमाऊं तक लगेगा डिवाइडर, मुख्य चौराहे से 250 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क, फुटपाथ और लाइट से चमकेगा मार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीएम हाॅट विस सीट बनते ही लंबित विकास योजनाओं में सप्ताह भर से तेजी से नई उम्मीद जागी है। नगर से होकर गुजरने वाले टनकपुर रोड में जाम के झाम से निजात के लिए मुख्य चैराहे से अमाऊं तक 1.05 किमी सड़क चैड़ीकरण, सौंदर्यीकरण व ऐंठा नाला पुल …

खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीएम हाॅट विस सीट बनते ही लंबित विकास योजनाओं में सप्ताह भर से तेजी से नई उम्मीद जागी है। नगर से होकर गुजरने वाले टनकपुर रोड में जाम के झाम से निजात के लिए मुख्य चैराहे से अमाऊं तक 1.05 किमी सड़क चैड़ीकरण, सौंदर्यीकरण व ऐंठा नाला पुल से अमाऊं तक डिवाइडर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। डामरीकरण कार्य जैसे-’जैसे गति पकड़ रहा है सड़क पर यातायात व्यवस्था और पटरी में आ रही है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि करीब एक माह में डिवाइडर समेत सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

बता दें कि सीमांत जिले पिथौरागढ़-चंपावत के साथ पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्रनगर आदि के लोगों की प्रमुख आवाजाही का मार्ग टनकपुर हाइवे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी, इस पर पहले दशकों तक सिंगल सड़क फिर डबल सड़क के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन खटीमा नगर क्षेत्र में डबल सड़क में भी अक्सर जाम का झाम यात्रियों के लिए दिक्कत का सबब बन जाता है।

इस बीच वर्ष 2017 में मुख्य चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए टनकपुर रोड में अमाऊं तक करीब 1.05 किमी सड़क चैड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, दोनों ओर फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट आदि के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी तो नई उम्मीद जगी, लेकिन इसके बाद मामले में कार्रवाई धीमी रही। वर्ष 2020 में इसके सड़क चैड़ीकरण, शिफ्टिंग आदि के लिए कुल 7.5 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए। इसके बाद से निरंतर सड़क निर्माण का इंतजार रहा। इस बीच हालांकि पेड़ कटान, चैड़ीकरण के लिए पेड़ कटान, फुुटपाथ आदि का कार्य कुछ चला, लेकिन कार्य की धीमी गति से जल्द राहत की उम्मीद कम रही।

इधर, खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही 7 जुलाई से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने डामरीकरण, चैड़ीकरण समेत अन्य कार्य तेज कर दिए। रात दिन सड़क चैड़ीकरण का कार्य चल रहा है। काफी हिस्से में सिंगल कोट डामरीकरण से सड़क में यातायात व्यवस्था बेहतर हो गई है। चैड़ी सड़क से लोगों को नई उम्मीद जगी है।

इस मामले में ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई दीप चंद्र थुवाल ने बताया कि कुल 7.5 करोड़ से लागत से बन सड़क चैड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में मुख्य चैराहे से टनकपुर रोड पर ऐंठा नाले तक 250 मीटर तक सड़क चैड़ीकरण, फुटपाथ, आदि कार्य व उसके बाद अमाऊं तक स़ड़क में डिवाइडर लगेगा और एक ओर से डाउन व दूसरी ओर से अप वाहन दौड़ेगे। यह कार्य एक माह %E

संबंधित समाचार