हल्द्वानी: स्मैक की लत ने ली युवक की जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक की लत पूरी न होने पर क्षुब्ध होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की मौत हो गई है। चार दिन मौत से जूझने के बाद युवक ने एसटीएच में दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार डहरिया निवासी 22 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक की लत पूरी न होने पर क्षुब्ध होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की मौत हो गई है। चार दिन मौत से जूझने के बाद युवक ने एसटीएच में दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है।
पुलिस के अनुसार डहरिया निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार स्मैक का आदी था। वह घर खर्च के पैसे भी स्मैक में खर्च कर देता था। इसको लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था। घरवाले उसे ड्रग्स लेने पर टोकते थे। आठ जुलाई को वह घरवालों से फिर पैसे मांगने लगा। उसकी बुरी आदत को देखते हुए घरवालों ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया।
इससे क्षुब्ध होकर पवन ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। किसी तरह आग बुझाने के बाद युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। वह बुरी तरह झुलस चुका था। युवक अस्पताल में चार दिनों तक मौत से जूझता रहा। सोमवार देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इधर, जवान बेटे का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नशेड़ी युवक के खिलाफ थाने पहुंचा पिता
हल्द्वानी। जवाहर नगर निवासी शमीम अहमद ने अपने बेटे सलीम की शिकायत पुलिस में की है। पिता ने युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सलीम नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घरवालों से झगड़ता है। कई बार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दे चुका है। उन्होंने जानमाल के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा देने की भी मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
