यूओयू में इन पीजी डिप्लोमा कोर्स का अब नहीं होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में संचालित आठ पीजी डिप्लोमा कोर्स की जगह अब डिप्लोमा कोर्स संचालित होंगे। ये कोर्स अब एक साल की जगह डेढ़ साल की अवधि में संचालित किए जाएंगे। यूओयू में अब कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, जियो इन्फॉरमेटिक्स, एचआर मैनेजमेंट जैसे आठ पीजी डिप्लोमा कोर्सेज की पढ़ाई नहीं होगी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में संचालित आठ पीजी डिप्लोमा कोर्स की जगह अब डिप्लोमा कोर्स संचालित होंगे। ये कोर्स अब एक साल की जगह डेढ़ साल की अवधि में संचालित किए जाएंगे। यूओयू में अब कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, जियो इन्फॉरमेटिक्स, एचआर मैनेजमेंट जैसे आठ पीजी डिप्लोमा कोर्सेज की पढ़ाई नहीं होगी। इनकी जगह पर अब केवल डिप्लोमा कोर्स ही संचालित होंगे, जिनकी अवधि डेढ़ साल की होगी। यूओयू में वर्तमान में स्नातक के 10, स्नातकोत्तर के 33 पाठ्यक्रमों के साथ-साथ 26 तरह के सर्टिफिकेट कोर्स और 20 डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई हो रही है, लेकिन अब केवल डिप्लोमा कोर्स ही संचालित होगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डेब) रेगुलेशन 2020 के तहत सभी तरह के पीजी डिप्लोमा कोर्स बंद किए जाने हैं। यूओयू में आठ तरह के पीजी डिप्लोमा कोर्स हैं, जो डेब रेगुलेशन के तहत बंद होंगे। इन कोर्स की अवधि एक साल की होती है। विवि को इनके स्थान पर न्यूनतम डेढ़ साल की अवधि के कोर्स संचालित करने होंगे। 2020-21 में स्नातक के 10, स्नातकोत्तर के 33 विषयों के साथ 26 सर्टिफिकेट कोर्स और 20 डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई आयोजित की जा रही है।

संबंधित समाचार