बरेली: यूके की इंजीनियर ने बरेली कॉलेज में दान की किताबें
बरेली, अमृत विचार। यूके (यूनाइटेड किंगडम) में ऑपरेशन इंजीनियर के पद पर कार्यरत रामपुर गार्डन निवासी प्रिया सिंघल ने पिता की याद में बरेली कॉलेज की भौतिक विज्ञान के विभागीय कार्यालय में एमएससी से जुड़ी 29 किताबें दान की हैं। प्रिया सिंघल के पिता रविंद्रनाथ सिंघल का कुछ दिनों पहले कोरोना से निधन हो गया …
बरेली, अमृत विचार। यूके (यूनाइटेड किंगडम) में ऑपरेशन इंजीनियर के पद पर कार्यरत रामपुर गार्डन निवासी प्रिया सिंघल ने पिता की याद में बरेली कॉलेज की भौतिक विज्ञान के विभागीय कार्यालय में एमएससी से जुड़ी 29 किताबें दान की हैं।
प्रिया सिंघल के पिता रविंद्रनाथ सिंघल का कुछ दिनों पहले कोरोना से निधन हो गया था। भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रिया सिंघल ने वर्ष 2006 में बरेली कॉलेज से भौतिक विज्ञान में एमएससी की थी। उसके 78 फीसदी अंक आए थे। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2006-08 तक इसरो और 2008-12 तक डीआरडीओ में काम किया।
वर्ष 2012-16 तक उसने यूके में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से पीएचडी की। उसके बाद वह अब नामी कंपनी में ऑपरेशंस इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को किताबें दान देते वक्त विभाग के एसो. प्रो. अविनाश अग्रवाल, रितु अग्रवाल, पीके वर्मा व एके सिंह मौजूद रहे।
