हल्द्वानी: आदित्य साह बने ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नए क्षेत्रीय आयुक्त आदित्य साह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। साह मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले हैं और 2003 से ईपीएफओ में सेवाएं दे रहे हैं। वह मुंबई से तबादला होकर कुमाऊं आए हैं जबकि इनसे पूर्व तैनात क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नए क्षेत्रीय आयुक्त आदित्य साह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। साह मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले हैं और 2003 से ईपीएफओ में सेवाएं दे रहे हैं। वह मुंबई से तबादला होकर कुमाऊं आए हैं जबकि इनसे पूर्व तैनात क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार का तबादला केरल कर दिया गया है।
साह ने कहा कर्मचारियों व पेंशनधारकों को सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। उनका पर्वतीय क्षेत्र से ताल्लुक है इसलिए पर्वतीय इलाकों की समस्याओं से बखूबी वाकिफ हैं।
