हल्द्वानी: कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने अब तक 724 लोगों की काउंसलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने वैक्सीनेशन कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में स्वास्थ्य शिविर, कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल जैसे काम किए हैं। साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश भी विभाग दे रहा है। विभागाध्यक्ष डा. साधना अवस्थी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने वैक्सीनेशन कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में स्वास्थ्य शिविर, कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल जैसे काम किए हैं। साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश भी विभाग दे रहा है।

विभागाध्यक्ष डा. साधना अवस्थी ने बताया कि कम्युनिटी मेडिसिन विभाग मोटाहल्दू में 53 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित कर रहा है। यहां कोरोना के कम लक्षण वाले मरीजों को रखा जाता है। मेडिकल कॉलेज में विभाग वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। डा. साधना ने बताया कि रूरल सेंटर मोटाहल्दू की टीम ग्राम सूपी भगवानपुर, जयपुर बीसा, सकुलिया-बकुलिया, खड़कपुर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच, काउंसिलिग कर चुका है। साथ ही स्कूलों में केम्पों का आयोजन भी कर रहा है।

कोविड केयर सेंटर में अगस्त 2020 से जून 2021 तक लगभग 724 कम लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया गया। बताया कि कोविड मरीजों की काउंसिलिंग भी की गई। जिसमें चिकित्सक कोरोना के रोगियों को काउंसिलिंग के माध्यम से तनाव में न जाने देने पर जोर देते हैं। विभाग की ओर से डा. विनीता त्रिवेदी, डा. शोभना, डा. नजमुल खान, डा. मनीष, डा. हेम, डा. प्रीति, डा. रूपाली, डा. कनक, डा. कुनाल, डॉ. दीपक जोशी, हेम तीवारी, एपी सिंह, संतोषी गुरूरानी, प्रीताप्रिया, कृष्णा आदि का विशेष योगदान रहा।

 

संबंधित समाचार