हल्द्वानी: 16 को शिव पूजन के साथ मनाया जाएगा हरेला पर्व
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार हरेला पर्व 16 जुलाई शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुबह शिव अराधना के साथ हरेला की कटाई होगी। प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि हरेला पर्व उत्तराखंड का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन स्थानीय लोग गणेश भगवान सहित शिव परिवार की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद हरेला काटा जाता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार हरेला पर्व 16 जुलाई शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुबह शिव अराधना के साथ हरेला की कटाई होगी। प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि हरेला पर्व उत्तराखंड का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन स्थानीय लोग गणेश भगवान सहित शिव परिवार की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद हरेला काटा जाता है और परिजनों के सिर पर रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया जाता है। वहीं परिजनों की लंबी आयु व प्रगति के लिए प्रसिद्ध गीत ‘ जी रये जाग रये, धरती जैस चाकव है जै ‘ भी गाया जाता है।
इससे पूर्व 15 जुलाई को डेकर पूजन की जाती है। इसमें पूरे शिव परिवार की पूजा की जाती है। 16 जुलाई से आयन परिवर्तन होता है। सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं। श्रावण संक्रांति का आरंभ भी होता है। सौरमास के अनुसार श्रावण माह शुरू हो जाता है। इस माह में शिव की उपासना सर्वोत्तम मानी जाती है। चंद्रमास के अनुसार श्रावण मास की शुरूआत 4 चुलाई से होगी। सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी चंद्रमा है जिन्हें शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया है।
