नैनीताल: ड्रम हाउस के पास मिले लैपर्ड कैट के दो शावक
नैनीताल, अमृत विचार। वन विभाग ने बुधवार को ड्रम हॉउस के समीप परवीक लॉज के पास से लैपर्ड कैट के दो शावकों को बरामद किया है। वन अधिकारियों के अनुसार बुधवार की दोपहर दो बजे परवीक लॉज निवासी विकास जोशी को घर के समीप जंगल में तेंदुए के शावक घूमने की सूचना मिली। इस पर …
नैनीताल, अमृत विचार। वन विभाग ने बुधवार को ड्रम हॉउस के समीप परवीक लॉज के पास से लैपर्ड कैट के दो शावकों को बरामद किया है। वन अधिकारियों के अनुसार बुधवार की दोपहर दो बजे परवीक लॉज निवासी विकास जोशी को घर के समीप जंगल में तेंदुए के शावक घूमने की सूचना मिली।
इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लैपर्ड कैट के शावक हैं। वन दरोगा रणजीत ने बताया कि शावकों की उम्र तकरीबन एक माह है और इनसे जंगल में खेलने वाले बच्चों व आसपास के लोगों को कोई खतरा नही है। बाद में शावकों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
