रुद्रपुर: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही को किया निलंबित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सिपाही सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। मामलें में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। बता दें कि 17 जून को काशीपुर की कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने पर उसके दादा ने पुलिस से …

रुद्रपुर,अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सिपाही सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। मामलें में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि 17 जून को काशीपुर की कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने पर उसके दादा ने पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने 18 जुलाई को किशोरी को बरामद कर मामले में एक आरोपी मुरादाबाद निवासी बब्बू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

जिसे पुलिस ने कथित तौर पर शादी कर दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेज दिया था। उसके बाद जांच में युवती ने बताया कि वह जसपुर अपने किसी दोस्त से मिलने गई थी। जहां जसपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही और उसका दोस्त आये और उसे एक होटल में ले गये।

जहां सिपाही ने अपने दोस्त को होटल में छोड़कर उसे घूमाने के बहाने एक सुनसान जगह जंगल में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जसपुर कोतवाली में तैनात सिपाही अमित बिष्ट और उसके दोस्त जसपुर निवासी शाहनवाज उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया और न्यायाल में पेशकर पॉक्सों एक्ट में जेल भेज दिया। मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सिपाही अमित बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संबंधित समाचार