रुद्रपुर: नवविवाहिता झूली फांसी के फंदे पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई। नवविवाहिता का शव रम्पुरा स्थित उसके घर में लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवती के शादी 17 दिन पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई। नवविवाहिता का शव रम्पुरा स्थित उसके घर में लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवती के शादी 17 दिन पहले ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी उर्मिला उर्फ विमला का वार्ड 22, रम्पुरा निवासी लीलाधर से विवाह 28 जून को हुआ था। बीते बुधवार की शाम को वह अपने मायके से ससुराल लौटी थी। गुरुवार को उसका पति कार्य से बाहर गया था। तभी उसकी पत्नी ने कमरा बंद कर चादर का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालो ने दरवाजे की दरार से झांक कर देखा। अंदर विमला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

जिस पर लोगों ने दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मृतका के पति ने मामले की सूचना उसके मायके वालों को दी। इस पर विमला का भाई धर्मेन्द्र समेत अन्य लोग यहां पहुंचे। मृतका के भाई ने चौकी पहुंचकर जानकारी दी। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, महिला एसआई बबीता गोस्वामी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में जानकारी मिली कि विमला रविवार को अपने मायके किच्छा से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी। इसकी सूचना उन्होंने किच्छा पुलिस को दी थी।

करीब दो दिन बाद ही अचानक वह वापस लौट आयी थी। बताया जा रहा कि उसको कोई नशा सूंघा कर अपने साथ ले गया था और सुनसान जगह पर गढ़ मुक्तेश्वर के पास कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह वह वहां से बच कर मंगलवार शाम को वापस आ गयी थी। उसके बाद वह अपने मायके चली गयी। बुधवार शाम को ही उसके ससुराल वाले उसे वापस लेकर आये थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार