हल्द्वानी: अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिले एएनएम बेरोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरोजगार एएनएम समिति ने सीएम और डीजी हेल्थ से मुलाकात कर संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि पूर्व में जो भर्तियां निकाली गई थी उन पर भर्तियां नहीं हो पाई। इसलिए सरकार को एएनएम की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेरोजगार एएनएम समिति ने सीएम और डीजी हेल्थ से मुलाकात कर संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि पूर्व में जो भर्तियां निकाली गई थी उन पर भर्तियां नहीं हो पाई। इसलिए सरकार को एएनएम की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजी हेल्थ डा. तृप्ति बहुगुणा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 2016 में नर्सिंग के लिए 440 पदों पर भर्ती निकली थी। बाद में इन पदों को घटाकर 380 ही कर दिया गया। बाद में उच्च न्यायालय में इन भर्तियों पर स्टे लगा दिया। बाद में न्यायालय ने स्टे हटाते हुए इन पदों पर शीघ्र भर्ती कराने के निर्देश दिए लेकिन अभी इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। मांग की गई कि इन पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएं। इस दौरान अध्यक्ष ललिता जोशी, उपाध्यक्ष नीमा नेगी, सचिव मीनाक्षी, उपसचिव रेनू चौहान, कोषाध्यक्ष ममता आर्या, धीरज जोशी आदि थे।

संबंधित समाचार