हल्द्वानी: अब स्कूलों में भोजन माताएं उगाएंगी फल, फूल और सब्जियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताएं अब स्कूलों में किचन गार्डन बनाएंगी। इसमें शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यालयों में पर्यावरण को स्वच्छ, आकर्षक बनाने के साथ, पौष्टिक सब्जियां व फलों की उपलब्धता हेतु पोषण किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण छात्रों के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताएं अब स्कूलों में किचन गार्डन बनाएंगी। इसमें शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यालयों में पर्यावरण को स्वच्छ, आकर्षक बनाने के साथ, पौष्टिक सब्जियां व फलों की उपलब्धता हेतु पोषण किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण छात्रों के लिए विद्यालय बंद हैं। इससे पूर्व कई विद्यालयों द्वारा किचन गार्डन बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भोजन माताओं व विद्यालयों के सहयोग से परिसर में फल व सब्जियों के लिए किचन गार्डन का बनाया जाएगा।

कम से कम ढाई घंटे करना होगा भोजन माताओं को काम
कोरोना काल में अभी तक हाजिरी बंद थी, लेकिन अब पुन: शिक्षकों और भोजन माताओं को हाजिरी लगानी होगी। विद्यालयों में मिड-डे मील नहीं बन रहा है और भोजन माताएं खाली हैं। बावजूद इसके भोजन माताओं को मानदेय दिया जा रहा है। इसको देखते हुए भोजन माताओं को नई जिम्मेदारी के साथ रोजाना कम से कम एक से ढाई घंटे तक विद्यालय में काम करना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आदेश दिए हैं। स्कूलों में छात्रों को मिड-डे-मील योजना के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता भी दिया जा रहा है। ऐसे में विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं को नियमित रुप से विद्यालयों में हाजिरी व विद्यालय में उपस्थित होकर खाद्य सुरक्षा भत्ता वितरण करने में सहयोग, किचन कम स्टोर, किचन उपरण व किचन परिसर की सफाई व विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार किये जाने संबंधित आदि कार्य करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार