रामनगर: चोरपानी में जांची जाएगी मिट्टी, लहलहाएंगे खेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेचर बायो फूड्स एवं फेयर फार्मिंग फॉउंडेशन, सोनीपत के सौजन्य से ग्राम चोरपानी, रामनगर में जैविक कृषकों के लिए “मृदा परीक्षण केंद्र” की स्थापना की गई। केंद्र में मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच उपलब्ध है। सरकार नेचर बायो फ़ूड …

रामनगर, अमृत विचार। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेचर बायो फूड्स एवं फेयर फार्मिंग फॉउंडेशन, सोनीपत के सौजन्य से ग्राम चोरपानी, रामनगर में जैविक कृषकों के लिए “मृदा परीक्षण केंद्र” की स्थापना की गई। केंद्र में मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच उपलब्ध है। सरकार नेचर बायो फ़ूड परंपरागत बासमती के जैविक उत्पादन को पिछले 10 वर्षों से बढ़ावा दे रही है।

मिट्टी की जांच के बाद किसानों को खाद के उपयोग की सलाह दी जाएगी। इससे खाद पर होने वाले खर्च में कमी भी आएगी। केंद्र का शुभारम्भ करते हुए परियोजना प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, जैविक खेती का मूल है।

स्वस्थ मिट्टी या मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए पहला चरण मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों की मात्रा का पता लगाना है। जैविक पद्धति मात्र खेती ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का एक तरीका है और भविष्य को बचाने का सर्वोत्तम उपाय है।

कार्यक्रम में सोनीपत से आये कंपनी के विभागाध्यक्ष मुकेश मधुकर व अमित सिंह ने जैविक किसानों को भविष्य में ऐसी और योजनाएं देने की बात कही।

कृषक समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह बजवाल ने कंपनी के इस कदम पर प्रसन्नता व्यक्त की। केंद्र संचालक वीरेंद्र ध्यानी, नरेन्द्र एवं डा. सत्यप्रिय ने कहा कि मृदा परीक्षण से रसायनों के उपयोग से बचा जा सकेगा। इस दौरान नवीन तिवारी, शंकर लाल, योगेश कुमार, शेरी लाल, मंगा चांद आदि थे।

संबंधित समाचार