देहरादून: पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी-धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड महामारी ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ा दी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन हमें व्यापक स्तर पर पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। हरेला लोकपर्व के अवसर …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड महामारी ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ा दी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन हमें व्यापक स्तर पर पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

हरेला लोकपर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में पौधरोपण के दौरान कहा कि हरेला उत्तराखंड का प्रमुख लोक पर्व है। विज्ञान के तेजी से तरक्की करने से मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरुरी है। कोरोना काल में उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। एसडीआरएफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा इस साल प्रदेश में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर एडीजी पीवीके प्रसाद, अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार