हल्द्वानी: 31 जुलाई तक घोषित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद 31 जुलाई तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर देगा। इसके लिए विद्यालयों में मूल्यांकन शुरू हो गया है। परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए दोबारा मौका जाएगा। इसमें असंतुष्ट छात्र-छात्राएं एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकते हैं। शिक्षा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद 31 जुलाई तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर देगा। इसके लिए विद्यालयों में मूल्यांकन शुरू हो गया है। परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए दोबारा मौका जाएगा।

इसमें असंतुष्ट छात्र-छात्राएं एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षा रद्द कराई गयी। लेकिन 9 वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। जिले के सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य हो रहा है। 31 जुलाई तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार