रानीखेत: दो जुड़वा बहनों ने गोल्ड व सिल्वर जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन
रानीखेत, अमृत विचार। चिलियानौला नगर पालिका परिषद की मेधावी जुड़वां बहनों ने रानीखेत क्षेत्र सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया। दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र के नामी कॉलेज वनस्थली विद्यापीठ जयपुर में अध्ययन करते हुए परास्नातक शिक्षा में अपने विषय में गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया है। वनस्थली विद्यापीठ जयपुर में 2020 बैच में …
रानीखेत, अमृत विचार। चिलियानौला नगर पालिका परिषद की मेधावी जुड़वां बहनों ने रानीखेत क्षेत्र सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया। दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र के नामी कॉलेज वनस्थली विद्यापीठ जयपुर में अध्ययन करते हुए परास्नातक शिक्षा में अपने विषय में गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया है।
वनस्थली विद्यापीठ जयपुर में 2020 बैच में भूगोल विषय से परास्नात्तक कर रही नेहा ने जहां 97.9 अंक के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया, वहीं इसी विषय में जुड़वा बहन निशा ने 93.1 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है।
दोनों की प्रारम्भिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से हुई है। नेहा और निशा के पिता सुरेन्द्र सिंह नेगी यहां केआरसी रिकार्ड ऑफिस में कार्यालय अधीक्षक हैं। वहीं माता सुमन नेगी गृहणी हैं। उनका परिवार चिलियानौला स्थित आदर्श कालोनी में रहता हैं। दोनों बहनों की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
