हल्द्वानी: पंजीकरण के लिए नहीं पहुंच रहे खिलाड़ी…
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है। स्पोट्स स्टेडियम में खेलों के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद भी कोरोना संक्रमण के डर से खिलाड़ी मैदानों में आने से डर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में अब तक एथेलेटिक्स 10, वॉलीबॉल में 10 और फुटबॉल में 15 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है। स्पोट्स स्टेडियम में खेलों के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद भी कोरोना संक्रमण के डर से खिलाड़ी मैदानों में आने से डर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में अब तक एथेलेटिक्स 10, वॉलीबॉल में 10 और फुटबॉल में 15 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि कोरोना से पहले 60 से 70 खिलाड़ी पंजीकरण कराने पहुंचते थे।
वर्तमान में स्पोट्स स्टेडियम में केवल पांच खेलों के लिए अनुमति दी गई है। मैदान में कोरोना का डर ज्यादा और खिलाड़ी चुनिंदा नजर आ रहे हैं। क्रीड़ा अधिकारी बबिता बिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से खेलों पंजीकरण भी कम हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम पर वर्तमान में पांच खेलों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स और हॉकी खेलों के पंजीकरण शुरू गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में अन्य खेलों के लिए पंजीकरण बंद हैं।
