अल्मोड़ा: पेयजल कर्मियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के पेयजल निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों समेत पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की है। उच्च अधिकारियों और पेयजल …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के पेयजल निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों समेत पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की है।

उच्च अधिकारियों और पेयजल मंत्री को भेजे ज्ञापन में पेयजल कर्मियों ने कहा है कि अप्रैल महीने में कर्मचारियों को उनके वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण कोरोना काल में कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें पहले ही कम वेतन का भुगतान होता है।

ऊपर से समय से भुगतान न होने के कारण अब उनके दिक्कत और बढ़ गई है। वह पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि पूर्ण मनोयोग से कार्य न कर पाने का प्रभाव जल जीवन मिशन के कार्यों पर भी पड़ रहा है। इसलिए विभाग को उन्हें शीघ्र वेतन का भुगतान करना चाहिए। उच्च अधिकारियों और पेयजल मंत्री को सौंपे ज्ञापन में महासंघ के सचिव राहुल बिष्ट, अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, हरीश चंद्र सनवाल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार